Bikaner Live

बच्चों ने वस्त्र पहन ब्लॉक प्रिंटिंग का महत्व बताया


महिलाओं ने सीखे ब्लॉक प्रिंटिंग कला के गुर |

बीकानेर| आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा पवन पुरी साउथ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें हस्त कार्यों की जानकारी देने को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया|

संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि हमारे आसपास ज्यादातर महिलाएं परंपरिक हस्तशिल्प में निपुण होती है पर अपनी प्रतिभा को वह कैसे अपना रोजगार बना सकते को लेकर उन्हें इस कार्यक्रम मे जागरूक किया| इसमें सिलाई कढ़ाई पेंटिंग्स के साथ मुख्य रूप से ब्लॉक पेंटिंग के बारे मे जानकारी दी गयी |

कार्यक्रम में फैशन डिजाइनर प्रतिभा उपाध्याय व प्रतिभा लाडूणा ने ब्लॉक प्रिंटिंग का महत्व समझाया व घर पर कैसे इसे कर सकते, उसके लिए क्या रंग ले,कैसा कपड़ा उपयोग में लें आदि की संपूर्ण जानकारी दी | ब्लॉक प्रिंटिंग की सुंदरता को बताने के लिए पशु पक्षी प्रिंट किये कपड़े बनाकर बच्चों को पहनाकर फोटो शूट भी किया|

संस्थान सचिव नीति शर्मा ने कहा कि देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों मे भी ब्लॉक प्रिंटिंग को लेकर विशेष रुझान है|
कार्यक्रम को सफल बनाने में लतिका, अंजू,किरण,सविता, नेहा प्रियंका आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!