Bikaner Live

शिक्षण संस्थाएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अविलम्ब करवाएं पंजीयन

शिक्षण संस्थाएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अविलम्ब करवाएं पंजीयन
बीकानेर, 16 अगस्त। अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत-सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं। प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति भारत सरकार द्वारा एवं राज्य मद से ’मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना’ एवं ’काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना’ तथा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इनके लिए जिले की सभी राजकीय एवं गैर राजकीय संस्थाओं द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर संस्थान का पंजीयन करवाना अनिवार्य हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि जिले में संचालित स्कूल शिक्षा, कॉलेज शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा से सम्बन्धित कुल 2 हजार 790 शिक्षण संस्थाओं का अबतक तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पंजीयन के अभाव में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप राशि नहीं मिलती हैं तो सम्बन्धित शिक्षण संस्था की सम्पूर्ण जिम्मेवारी होगी, इसलिए सभी शिक्षण संस्थाएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अविलम्ब पंजीयन करवाएं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!