Bikaner Live

विप्र फाउंडेशन जिला युवा शहर कार्यकारणी का हुआ विस्तार….
अरविंद व्यास राजा तथा गौसेवक लक्ष्मण उपाध्याय युवा प्रकोष्ठ जिला शहर महामंत्री मनोनीत
soni

विप्र फाउंडेशन जिला युवा शहर कार्यकारणी का हुआ विस्तार….
अरविंद व्यास राजा तथा गौसेवक लक्ष्मण उपाध्याय युवा प्रकोष्ठ जिला शहर महामंत्री मनोनीत…*


16 अगस्त 2021 – विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के अनुमोदन तथा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश ओझा की अनुशंसा से युवा जिलाध्यक्ष विजय पाईवाल द्वारा युवा प्रकोष्ठ शहर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

समाज के प्रति कर्मठता योग्यता समपर्ण भाव को देखते हुए संगठन की रीति नीति का अनुसरण करते हुए युवा जिलाध्यक्ष विजय पाईवाल द्वारा युवा प्रकोष्ठ शहर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अरविंद व्यास राजा तथा गौसेवक लक्ष्मण उपाध्याय को युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। युवा प्रकोष्ठ शहर जिला महामंत्री गौसेवक लक्ष्मण उपाध्याय तथा अरविंद व्यास राजा को प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, शहर जिला महामंत्री नारायण पारीक तथा भवानी शंकर जाजड़ा द्वारा विफा कार्यालय बोथरा कोम्पलेक्स में मनोनयन पत्र सौंप कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक पारीक, प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ मीना आसोपा, कोषाध्यक्ष धनसुख तावनियां, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश रामपुरा, प्रदेश उपाध्यक्ष व बीकानेर शहर प्रभारी मुकेश सारस्वत, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास, वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीष शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सारस्वत तथा शहर जिलाध्यक्ष सुनिता पारीक ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारीयों को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए प्रसन्नता जताई तथा समाज व संगठन में मजबूती से कार्य करने की बात कही SFA।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

एकीकृत महासंघ के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में एनएचएम कार्मिको कीRajasthan Contractual Hiring to Civil Post Rules 2022 के तहत नियमतिकरण हेतु अतिशीघ्र हल्ला बोल कार्यक्रम शुरू होगा

Read More »
error: Content is protected !!
Join Group
19:35