Bikaner Live

महाश्रृंगार महाअभिषेक महाप्रसादी श्री खूंखार भैरवनाथ मंदिर परिसर में आयोजित

बीकानेर 13 सितंबर 2023 भादवा सुदी अमावस तिथि के पावन पर्व पर सिरी गंगानगर रोड स्थित स्टेट वूलन मिल कॉलोनी में श्री खूंखार भैरवनाथ मंदिर परिसर में बाबा भैरवनाथ का विशेष दूध घृत शहद तेल आदि का अभिषेक कर विशेष श्रृंगार कर मंत्र उच्चारण सहित मंगल आरती का आयोजन किया गया इस आयोजन कार्यक्रम में भैरव भक्त मंडल के सदस्यों सहित कॉलोनी के गण मान्य पुरुष महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।


आरती के पश्चात बाबा पंडित जी गोपाल महाराज ने बताया की भैरवनाथ के महाप्रसादी का भोग लगाया गया और उसके बाद बड़ी संख्या में भक्तों श्रद्धालुओं ने प्रसाद का आनंद लिया। कार्यक्रम मैं आस्था और श्रद्धा का भक्त जनों पर एक विशेष आनंद की अभिभूति स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

Author picture

खबर

http://

Related Post