Bikaner Live

उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 29 को
पैदल यात्रियों का प्रस्थान व भक्ति संगीत संध्या आज


बीकानेर, 27 सितम्बर। सकलश्री जैन संघ के सहयोग से चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में शुक्रवार को उदयरामसर की प्राचीन दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरिश्वरजी की बड़ी पूजा व प्रसाद का आयोजन होगा। शुक्रवार को दादाबाड़ी में भजन संध्या होगी जिसमें बीकानेर के वरिष्ठ गायक मगन कोचर सहित स्थानीय व बाहर से आमंत्रित कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारिवाल ने बताया कि दादा गुरुदेव की अष्ट प्रकार की बड़ी पूजा सुबह दस बजे शुरू होगी । विभिन्न भजन मंडलियां व कलाकार पूजा के दौरान विभिन्न राग व तर्जों पर आधारित पूजा के भजन, दोहे, सोरठे प्रस्तुत करेंगे। प्रसाद दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से साढ़े तीन बजे तक वितरित किया जाएगा। मेला स्थल पर श्रावक-श्राविकाओं की सुविधा के लिए पेयजल, विश्राम व सुविधा से प्रसाद ग्रहण करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। श्रावक-श्राविकाएं पैदल, ऊ्रट गाड़ों, विभिन्न वाहनों से गुरुवार शाम से उदयरामसर प्रस्थान करेंगे। मेला स्थल पर खान पान की वस्तुओं के साथ झूले, खिलौनों आदि की अस्थाई दुकानें बुधवार को ही लग गई।
मुकिम बोथरा मोहल्ले से गुरुवार शाम सात बजे पैदल यात्रियों का संघ रवाना होगा। पैदल यात्री संघ से जुड़े मुकेश छाजेड़ व राजेश खजांची ने बताया कि इस वर्ष संघ की 16 वीं फेरी है। पैदल यात्री संघ की ओर से दादाबाड़ी में ध्वजा च़ढाई जाएगी तथा सर्व मंगल की प्रार्थना की जाएगी।

✍प्रकाश सामसुखा

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!