Bikaner Live

भगवान कुंथुनाथ जैन मंदिर में शांति स्नात्र पूजा…


बीकानेर, 1 अक्टूबर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास की ओर से सकलश्री संघ के सहयोग से चलाएं गए रविवारीय जिनालय पूजा के तहत रविवार को रांगड़ी चौक के भगवान कुंथुनाथ जैन मंदिर में शांति स्नात्र पूजा की गई। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ की ज्ञान वाटिका के बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ जैन धर्म के 17 वें तीर्थंकर कुंथुनाथजी के मंदिर में जैन विधि से पूजा आचार्य सुनीता नाहटा के नेतृत्व में की।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारिवाल ने बताया कि पवन खजांची, व ज्ञान सेठिया की देखरेख में बालक-बालिकाओं ने उत्साह व भक्ति के साथ पूजा की। वरिष्ठ श्रावक कंवर लाल नाहटा, भीखमचंद बरड़िया, जैन मंत्रास परिवार, दिल्ली के मनोज कोचर व प्रमोद गुलगुलिया की ओर से प्रभावना कर बालक-बालिकाओं का अभिनंदन किया ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!