Bikaner Live

गगनचुंबी ऐतिहासिक उपलब्धि पर सर्व समाज ने किया अभिनंदन

राष्ट्र सेवा के इतिहास वाले कड़ेल परिवार की तृतीय पीढ़ी मानवीय सेवा प्रकल्प में शामिल होने की ओर अग्रसर। गगनचुंबी ऐतिहासिक उपलब्धि पर सर्व समाज ने किया अभिनंदन।

बीकानेर लाइव के लिए/ लूणकरणसर ग्रामीण से ओमप्रकाश मोसुण

लूणकरणसर:- स्थानीय कड़ेल परिवार में जन्मीं सुश्री आरती सुपुत्री श्री मेघराज कड़ेल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक परीक्षा परिणाम(नीट यूजी परीक्षा) में सफलता प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, और सोने में सुहागा यह कि आप अपने पिता की प्रथम बिटिया होने के साथ साथ ही स्वर्णकार समाज में लूणकरणसर क्षेत्र से प्रथम महिला चिकित्सक बनने की ओर अग्रसर हैं। भूतपूर्व फ़ौजी (पद-नायक,आधा दर्जन से अधिक पदक विजेता,1965 व 1971 के युद्ध में अग्रणी मोर्चा संभाला) स्व राधाकृष्ण कड़ेल के अनुज स्व धनलाल कड़ेल (आजीवन अध्यक्ष श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज लूणकरणसर) की सुपौत्री ने परिवार समाज और लूणकरणसर क्षेत्र का मान बढ़ाने के अवसर पर स्वर्णकार समाज रा.भा.मंच के प्रदेश प्रभारी ओमजी मोसूण सहित सर्व समाज के मौजीज महानुभावों की तरफ से बिटिया को भारतीय चिकित्सा पद्धति के जनक महर्षि चरक और सुश्रुत जी का तैल चित्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके परिवार का अभिनन्दन किया गया,

उल्लेखनीय है कि श्री मौसूण द्वारा विगत डेढ़ दशक से भी अधिक समय से, विभिन्न प्रतिभाओं और उच्च शिक्षा अध्ययनरत छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने व प्रेरणादायक/उत्साहवर्धक आयोजन चलाएं जा रहें हैं।नोटेरी पब्लिक मेज़र सिंह गिल की अध्यक्षता में संपन्न हुए आयोजन में, पन्नालाल कड़ेल, व्याख्याता सत्यनारायण गोदारा,टाईगर फोर्स प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष राकेश मूंड, बामनवाली प्रसाशक उमाशंकर मौसूण, शंकरलाल जांगलवा,साफा कलाकार स्वरुप पंचारिया ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने वाली, आधी आबादी मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली,लूणकरणसर से मशहूर साफा कलाकार सुश्री पूनम कंवर सुपुत्री स्व भवानी सिंह चौहान का कड़ेल परिवार द्वारा अंगवस्त्र,शॉल, दुपट्टा,श्रीफल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!