Bikaner Live

गांधी जयंती पर हल्दीराम मूलचंद कार्डियेक सेंटर परिसर पर चलाया गया सफ़ाई अभियान, शांति व अहिंसा का लिया संकल्प

बीकानेर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार को स्थानीय हल्दीराम मूलचंद कार्डियक सेंटर में स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया। इस अवसर पर अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत को अपनाते हुए सभी को शांति एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्वच्छता अभियान की शुआत पीबीएम कंट्रोलर व मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी, हल्दीराम चैरिटेबल सोसायटी के प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल द्वारा की गई।

हल्दीराम चैरिटेबल सोसायटी के प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में सफाई अभियान को शुरू करते हुए सभी को इसमें सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समिति द्वारा अस्पताल परिसर में आने वाले सभी परिजनों को भी अस्पताल परिसर में स्वच्छता रखने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।

रमेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर समिति के अधीनस्थ सभी कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए संकल्प लिया गया कि शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलेंगे और सभी को इसे अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनी रहे इसके लिए भी स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी इसके महत्व के बारे में बताएंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!