Bikaner Live

सात राज बटालियन के केडेट्स ने ली मतदान की शपथ


बीकानेर, 2 अक्टूबर। एनसीसी की 7 राज बटालियन के अधीन राजकीय पॉलीटेक्निक तथा राजकीय डूंगर महाविद्यालय के कैडेट्स ने सोमवार को शत-प्रतिशत मतदान और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली।
कैप्टन एस. एल. राठी ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर कैडेट्स ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां साफ सफाई की और मतदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवा शक्ति लोकतांत्रिक के महत्व को समझें और स्वयं मतदान करने के साथ दूसरों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन दिवस तक युवा प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के प्रयास करें। उन्होंने वोटर हेल्पलाइन, सी विजिल और सक्षमा सहित विभिन्न मोबाइल ऐप्स के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा अब 17 साल आयु वर्ग के युवाओं को मतदाता सूची में प्री रजिस्ट्रेशन और 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के लोगों को पंजीकरण के लिए साल में चार अवसर दिए हैं। उन्होंने 80 साल और इससे अधिक आयु के लोगों और दिव्यांग जनों के लिए होम वोटिंग व्यवस्था की जानकारी भी दी।
समाज कल्याण अधिकारी नंदकिशोर राजपुरोहित ने मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के जागरूकता अभियान के बारे में भी बताया।
कैप्टन राठी ने एक-एक वोट के महत्व की जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक मतदाता तक ईवीएम वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली की जानकारी के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान लेफ़्टिनेंट देवेश सहारण, सूबेदार योगेश पाल, सूबेदार मनोज कुमार, आनंद कुमार एवं रामरतन आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!