Bikaner Live

असूचण्ड पर छेज (डांडिया) एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन



अमरलाल बहराना मंडली बीकानेर की तरफ से आज अमरलाल मंदिर रथखाना में छेज डांडिया व

सांस्कृतिक कार्यक्रम पोस्टर का समाज के सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में विमोचन किया गया।
बहराना मंडली सदस्यों के द्वारा सतीश रिझवानी, सुगंन् चंद तुलसयानी, गिरधर गोरवानी, हेमंत मूलचंदानी, ओम गंगवानी, राजू मोटवानी, देवानंद केशवानी ,अनिल रिझवानी के हाथों फ्लेक्स का विमोचन हुआ ।
सतीश रिझवानी जी ने बताया इस वर्ष असूचण्ड महोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें डांडिया नृत्य और महिलाओं बच्चों पुरुषों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा
झूलेलाल भगवान की शोभायमान संगीत संध्या के साथ विभिन्न कार्यक्रमों को शामिल करते हुए इस बार असूचण्ड महोत्सव को भव्य व शोभायमान बनाया जाएगा।
फ्लेक्स विमोचन के अवसर पर हंसराज मूलचंदानी ,कमल वासवानी ,दिलीप केसवानी, अशोक कुमार वासवानी,राजेंद्र रोचवानी, राजकुमार बादलानी, आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मंडली सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
सिंधी भाषा प्रसार प्रसार प्रकोष्ट 8279230802

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!