Bikaner Live

नोखा में निशुल्क कैंसर प्रारंभिक जांच एवं परामर्श जागरूकता शिविर कल


नोखा / यहां राजकीय जिला अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सुनील बोथरा ने बताया कि पीबीएम अस्पताल बीकानेर से मंगलवार 10 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे कैंसर ( डिटेक्शन ) निदान वैन नोखा आएगी और दोपहर 3:00 बजे तक शिविर में आने वाली महिलाओं के स्तन व बच्चेदानी के मुंह एवं नाक कान गला व फेफड़ों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा । डॉक्टर बोथरा ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से शरीर में कहीं भी घाव, गांठ अथवा सुजन, मुंह में छाले , मुंह कम खुलना मुंह में सफेद या लाल चकते , स्तन में गांठ , बच्चेदानी से असामान्य रक्त स्त्राव , भोजन निगलने में कठिनाई , मस्सा अथवा आंतों की प्रक्रिया में परिवर्तन आदि है उन्होंने कहा कि कैंसर का उपचार संभव है उक्त जानकारी राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्दचन्द मोदी ने प्रेसनोट जारी कर दी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!