Bikaner Live

दो दिवसीय शिक्षक शैक्षिक सम्मेलन – राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)

बीकानेर 9अक्टूबर 2023, राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील )की एक आवश्यक बैठक संघ के प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला अध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि संगठन का जिला शैक्षिक अधिवेशन दिनांक 13 अक्टूबर 2023 एवं 14 अक्टूबर 2023 को पेंशनर समाज भवन, कचहरी परिसर,बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं नवाचार आदि पर शिक्षकों द्वारा गहन चिंतन किया जाएगा इसके साथ ही राज्य सरकार को शिक्षा में सुधार एवं कोरोना काल में प्रभावित हुई शिक्षा व्यस्था में किस तरह से व्यापक सुधार किया जा सके इस पर भी चिंतन किया जाएगा । संगठन ने दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन के लिए शिक्षाविदो को भी आमंत्रित किया है । प्रथम दिन 13 अक्टूबर 2023 को अधिवेशन का उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा ।आज की इस मीटिंग में संगठन के प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ,जिला मंत्री गोविंद भार्गव, मोहम्मद असलम, अब्दुल बहाव, अजय भाटी आदि ने अपने विचार रखें । दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न तहसीलों के तहसील अध्यक्ष एवं तहसील मंत्री से भी दूरभाष पर इस संदर्भ में चर्चा की गई।
आनंद पारीक
जिला अध्यक्ष
राजस्थान शिक्षक( प्रगतिशील) बीकानेर

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!