Bikaner Live

चैलेंज स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनीविद्यार्थियों ने किया विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन


बीकानेर, 23 नवम्बर। डागा मोहल्ला स्थित चैलेंज सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में गुरुवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अनेक विद्यार्थियों व गणमान्य लोगों ने देखा तथा विद्याथि्र्ायों की ओर से बनाए गए मॉडल के संचालन व उपयोगिता की जानकारी ली।
शाला प्रधान सुनयना पुरोहित ने बताया कि स्कूल के कक्षा एक से सीनियर सैकेण्डरी तक के बालक-बालिकाओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में उर्जा के विभिन्न वैकल्पिक मॉडल, पवन चक्की, सौलर उर्जा प्लांट, दिल व फैफड़ों कि मानव शरीर को जीवित रखने में भूमिका आदि का प्रदर्शन किया। करीब 100 से अधिक मॉडलों की प्रदर्शनी को चैलेंस के साथ अन्य स्कूलों के बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों ने देखा तथा सराहा। स्कूल व्यवस्थापक संजय बिस्सा ने संस्थान की गतिविधियों व विज्ञान मॉडल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का परिचय करवाया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!