
हिंद की चादर हैं गुरु तेग बहादुर जी – सिद्धि कुमारी
गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म के नवें गुरु है। गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी गुरुपर्व आज आरसीपी कॉलोनी गुरुद्वारे में मनाया गया,इस अवसर पर गुरद्वारे में मत्था टेका व गुरुजनों से आशीर्वाद लिया,इस अवसर पर गुरद्वारा कमेटी द्वारा सरोपा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक सिद्धिकुमारी ने
गुरु तेग बहादुर जी को याद करते हुए विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले गुरु तेग़ बहादुर साहब द्वारा बताए गये मार्ग का अनुसरण करने की बात कही और कहा कि पंजाब में स्थित बकाला जगह पर आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हेतु गुरु तेग बहादुर जी ने अपने जीवन के बहुत लंबे अरसे तक गहन साधना व तपस्या की थी। उसके बाद वह सिख धर्म के नौवें गुरु के रूप में स्थापित हुए थे। उनके द्वारा उच्चारित 116 शबद विभिन्न रागों में गुरु ग्रंथ साहब के अंतर्गत वर्णित हैं। इस अवसर पर कीर्तन रागी जत्था के भाई मनप्रीत सिंह ,गुरप्रीत सिंह , प्रधान कुलविन्द्र सिंह , ज्ञानी मनप्रीत सिंह सचिव हरविंद्र सिंह कपूर ने विधायक का आभार जताया व सम्मान किया















