Bikaner Live

दो दिनों की बिकवाली के बाद बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 490 अंक चढ़ा, निफ्टी 21650 पार

शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी। 50 शेयरों के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में बजाज फाइनेंस के शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। इससे पहले बुधवार को बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ था।
बीते चार सेशन में 1.29 प्रतिशत तक लुढ़कने के बाद निफ्टी फाइनेंशियल के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स भी 6.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। इसमें शोभा, मेक्रोटेक डेवेलपर्स, गोदरेज प्रॉपर्टी और डीएलएफ बढ़त के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस के शेयर 4.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ सेंसेक्स का टॉप गेनर रहा। एनबीएफसी ने अपने सालाना ऋण में 26 प्रतिशत जबकि एयूएम में 35% की बढ़त की जानकारी दी है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!