Bikaner Live

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में अवनीश विश्नोई-नरेश अग्रवाल की जोड़ी विजेता

*अन्तिम चरण की प्रतियोगिताएं 6 व 7 जनवरी को*
बीकानेर, 4 जनवरी। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे चरण में गुरुवार को करणी नगर स्थित जिला टेबल टेनिस हॉल में बैडमिटन व टेबल टेनिस की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी।
जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि गुरुवार को बैडमिंटन सिंगल व डबल्स के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गये। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन सिंगल प्रतियोगिता में अवनीश विश्नोई विजेता व नन्दकिशोर विश्नोई उपविजेता रहे। इसी प्रकार बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में अवनीश विश्नोई-नरेश अग्रवाल की जोड़ी विजेता व ओंकार सिंह-नन्द किशोर विश्नोई की जोड़ी उपविजेता रही। उन्होंने बताया कि लेखाकर्मी खेल-कूद प्रतियोगिता का अन्तिम चरण 6 व 7 जनवरी को सार्दूल स्पोटर्स स्कूल में आयोजित होगा, जिसमें एथलेटिक्स, बॉलीवाल व किक्रेट की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा, गिरीराज हर्ष, रामनिवास विश्नोई, लेखराम महिया, प्रदीप पारीक, अमित छंगाणी, नरेश फुलवारियां, अशोक माली, लालचन्द सोनी, किशन पुरोहित आदि सदस्य उपस्थित रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित छंगाणी ने सभी खिलाड़ियों व साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!