Bikaner Live

मुरलीधर में नकली पिस्तौल के दम पर लूट का प्रयास, पुलिस मौके पर

बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में लूट का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना विवेक बाल स्कूल के पास की है। जहां बाइक पर सवार होकर एक युवक ज्वैलरी की दुकान में घुसकर जेवरात लूट ले जाने का प्रयास किया, लेकिन शोर-शराबा हुआ तो वह खाली हाथ फरार हो गया। सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसआई शिशराम के अनुसार लूट का यह प्रयास नवरतन सोनी की ज्वैलरी दुकान में हुआ है। नवरतन ने अपने घर में दुकान कर रखी है। जहां एक युवक बाइक पर सवार होकर आया और नकली पिस्तौल दम पर डरा-धमका कर सोने-चांदी के जेवरात लूट ले जाने का प्रयास किया, लेकिन जब घटनास्थल पर शोर-शराबा हुआ तो लूटेरा पकड़े जाने के डर से खाली हाथ मौके से फरार हो गया और जिस पिस्तौल से दुकानदार को डराया-धमकाया वह पिस्तौल भी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शिशराम के अनुसार पिस्तौल नकली है, जिसके दम पर लूट का प्रयास किया गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरे की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!