Bikaner Live

एल.के.एस.आई. जैन पाठशाला का वार्षिकोत्सव ’’उल्लास’’ शनिवार को

बीकानेर, 4 जनवरी। ओसवाल कोठारी मोहल्ला में बेगानी पिरोल में स्थित 116 वर्ष प्राचीन एल.के.एस.आई. जैन पाठशाला सीनियर सैकेण्डरी स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह ’’उल्लास’’ शनिवार को दोपहर तीन बजे पुरानी जेल रोड स्थित स्वर्णकार पंचायती भवन में होगा।
एल.के.एस.आई.जैन पाठशाला प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष ज्ञान चंद सेठिया व सचिव ऋतु कोठरी ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी होंगीं । विशिष्ट अतिथि उद्योगपति चंपक मल सुराणा, जैन महासभा अध्यक्ष विनोद बाफना, सम्मानित अतिथि श्री चिंतामणि मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, भामाशाह बसंत नवलखा, समाजसेवी व व्यवसायी श्याम सुन्दर सोनी होंगे। अध्यक्षता जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष जयचंद लाल डागा करेंगे।
सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेघावी विद्यार्थियों, विभिन्न गतिविधियों में अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!