Bikaner Live

*श्री वीर हनुमान वाटिका में श्रीरामोत्सव दिव्यांग सेवा संस्थान के कलात्मक राम नाम अंकित दीपकों से होगा जगमग*

श्री वीर हनुमान वाटिका में श्रीरामोत्सव के अधिकाधिक भागीदारी के लिए जन संपर्क

बीकानेर, 19 जनवरी। अयोध्या में श्रीराममंदिर उद्घाटन पर बीकानेर की शास्त्री नगर स्थित श्री वीर हनुमान वाटिका में 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामोत्सव के संबंध में मोहल्लासी शास्त्री नगर, ड्यूप्लेक्स कॉलोनी सहित आस पास कॉलोनियों मेंं श्रद्धालु रामनाम अंकित दीपक व आमंत्रण पत्र देकर घर-घर जन संपर्क कर रहे है।

श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को शुरू हुए हनुमान चालीसा पाठ व राम नाम जाप में मंदिर के पुजारी आशाराम ओझा ने नेतृत्व मेंं भागीदारी निभाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजावट देखने व मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में भी निरन्तर वृद्धि हो रही है। कलात्मक राम नाम अंकित दीपकों को दिव्यांग सेवा संस्थान, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर के मूक बधिर, मंदबुद्धि और दृष्टिबाधिक बच्चों ने तैयार कर ईशारों, हाथ जोड़कर सैकड़ों दीपक श्री वीर हनुमान वाटिका तक पहुंचाया है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!