Bikaner Live

आईएबीएम ने 25 वां स्थापना दिवस मनाया

बीकानेर,20 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान द्वारा 25 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि गुरु गोविंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट हनुमानगढ़ के अध्यक्ष बी.एल. जुनेजा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने की।
संस्थान के निदेशक डॉ. आई. पी. सिंह ने बताया कि इस संस्थान से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का बेहतरीन प्लेसमेंट हुआ है। इस वर्ष भी 4 छात्रों को 10 लाख से ज्यादा का पैकज प्राप्त हुआ है। मुख्य अतिथि जुनेजा ने कहा कि कृषि एक व्यवसाय है जिसमें आय वृद्धि के लिए प्रबंधन का महत्वपूर्ण योगदान है।
कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2000 में स्थापित इस संस्थान का उद्देश्य कृषि स्नातकों को स्व उद्यमी बनाना है। डॉ. अमिता शर्मा ने बताया कि संस्थान के छात्र पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अव्वल हैं।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा 28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित ‘युवा 2023’ के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इससे पूर्व संस्थान के तीन एल्युमिनी जिन्होंने स्व उद्यम स्थापित किया हैं ने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर एसकेआरएयू तथा आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी के मध्य एमओयू किया गया।
कार्यक्रम में कुल सचिव अजीत गोदारा, आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बी.एस. राठौड़ , डॉ. एस.एस. शेखावत, डॉ. बी.डी.शर्मा, मंत्रेश सिंह, डॉ .पी. एस. शेखावत सहित सभी अधिष्ठाता,निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!