Bikaner Live

ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया की टीम द्वारा सर्दी में गर्म वस्त्रो के वितरण का नेक काम

टीम सावधान इंडिया 077 के ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया के नेतृत्व में लगातार इस सर्द ऋतु में जरूरतमंदों को गरम वस्त्र वितरण करने का कार्य जारी है। ठाकुर भदोरिया काफी लंबे समय से बीकानेर ही नहीं पूरे भारतवर्ष में अपने एवं अपने कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहे हैं। ठाकुर भदोरिया को समाज सेवा एवं रक्तदान के तहत बहुत से अवार्ड भी मिले हैं। हाल ही में भदोरिया के द्वारा बीकानेर के तमाम दानदाताओं से गर्म वस्त्र वितरण करने की एक अपील की गई थी। अपील का फर्क इस प्रकार पडा़ की ठाकुर भदोरिया की टीम को लोगों ने बहुत सारे गर्म वस्त्र दिए इन कपड़ों को ठाकुर भदोरिया ने विकलांग, झोपड़पट्टी में रहने वाले, असहाय, लाचार, सड़क पर विचरण करने वाले लोगों में वितरण किया। भदोरिया के अनुसार अब तक इस शरद ऋतु में सवा लाख रुपए के गम वस्त्रो का वितरण किया जा चुका है जो आम सहयोग से था। बीकानेर के हर एक व्यक्ति ने अपने श्रद्धा के अनुसार वूनी वस्त्रो का दान करने के लिए भदोरिया की टीम को दिए। हार्ड कंपानी वाली ठंड में गरम वस्त्रो का दान करने वाले राधेश्याम सोनी दुर्गा ज्वेलर्स के संचालक के सहयोग से बीकानेर पूगल फांटा क्षेत्र के लोगों को यह वस्त्र वितरण किए गए वही कुछ क्षेत्रों में राधेश्याम सोनी,बजरंग सोनी,राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, भागीरथ सिंह राजपुरोहित के द्वारा एक-एक वास्तविक जरूरतमंद ढूंढकर गर्म कपड़ों कंबल आदि का वितरण किया गया। ठाकुर भदोरिया ने इस कार्य में सहयोग करने वाले बजरंग सोनी नापासर,मांगीलाल सोनी, राजेश शर्मा,श्रीमती राखी सोनी, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित,जगदीश सोनी,भागीरथ सिंह राजपुरोहित, अजय सोनी,रामचंद्र सोनी,प्रेम सिंह राठौड़ (राजस्थान पुलिस से सेवानिवृत),दिनेश सोनी आदि का आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से एक सप्ताह तक यह सेवा निरंतर चलती रहेगी। भदोरिया ने इस अवसर पर कहा कि हम सोशल मीडिया के माध्यम से जो भी पोस्ट लगाते हैं उसका ध्यय हमारा यही है कि आम लोगों को सेवा करने की प्रेरणा मिले। हम मनुष्य हैं और हमारा कर्म सिर्फ और सिर्फ सेवा करना है जो हम कर रहे हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!