Bikaner Live

श्री बजरंग धोरा धाम में मनाया आनन्दोत्सव

मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि मंदिर परिसर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया सुबह बाबा का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक पूजन किया गया व विशेष स्वर्ण आभूषण पहना कर बाबा का श्रृंगार पुजारी बृजमोहन दाधीच द्वारा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के समय मंदिर परिसर में रघुनाथ जी के खीर का भीग लगाया गया, भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ व अतिशबाजी कर आनंद उत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा,राम नाम जाप श्रवण व्यास एंड पार्टी द्वारा किया गया शाम 7 बजे महाआरती कर 2100 दीपक प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया

मंदिर के अनुज दाधीच ने बताया कि मंदिर को फ़रियो, लाल,केसरिया,कपड़े से सजाया गया है मंदिर परिसर में रंग बिरंगी लाइट लगा कर पूरे मंदिर परिसर में लाल व केसरिया ध्वजा लगाई मंदिर परिसर में दिन भर यात्रियों का तांता लगा रहा कार्यकर्ताओं द्वारा आने वाले सभी यात्रियों को केसरिया त्रिपुंड लगाई गई जिसमें विशेष रूप से महिलाओं ने भड़ चढ़ कर हिस्सा लिया आरती के बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरण कर महाप्रसाद का आयोजन किया गया ईशनाथ मंडल द्वारा भजन संध्या की गई मनमोहन दाधीच ने पुलिस व प्रशासन को धन्यवाद दिया

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!