Bikaner Live

कलश यात्रा हवन सुंदरकांड चौतिना कुआं, रघुनाथ जी के मंदिर

अयोध्या में हो रहे रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में देश भर में राममय माहौल बना हुआ है। हर जगह मंदिरों में, संस्थाओं द्वारा भजन कीर्तन व सुंदरकांड के पाठ आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में चौतिना कुआं, रघुनाथ जी के मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सुबह 7:30 बजे से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें वकीलों की गली से सभी महिलाओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया, कलश यात्रा वकीलों की गली से रघुनाथ जी मंदिर तक गई। तत्पश्चात 8:30 बजे से हवन व पूजन किया गया। जिसमें जोड़े से आहुतियां दी गई और विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई और उसके बाद 11:30 बजे सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया व प्रसाद वितरण किया गया। आसपास की सभी महिलाओं व पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा माहौल राममय हो गया है। मंदिर के सेवक बजरंग जी द्वारा कार्यक्रमों का संचालन व आयोजन किया गया। सेवक जी द्वारा कहा गया कि इस कार्यक्रम को इस वर्तमान पिढ़ी के लिए एक बहुत ही सौभाग्य व गौरवपूरण बताया गया और उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम के आचरण को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति से उषा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता व अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!