Bikaner Live

*मूक बधिर बच्चों ने झांकी निकाली* भगवान राम के नाम में मुझे शक्ति और भक्ति मिलती है: जेठा राम

सोमवार 22/01/2024 को दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर के मूक बधिर बालक बालिकाओं द्वारा अयोध्या श्री राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा पर बहुत शानदार कार्यक्रम आयोजित किया।
संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि 22 जनवरी सोमवार को बड़े ही भव्य तरीके से अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन और प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस खास क्षण की गवाही देने के लिए फिलहाल दिव्यांग सेवा संस्थान के मूक बधिर बालक बालिकाओं द्वारा झांकी निकाली गई, भक्तो द्वारा पुष्प वर्षा की दीपक जला कर सामूहिक आरती की।
सुभाष यादव ने बताया की दिव्यांग बच्चों द्वारा अद्भुत कलाकारी से जय श्री राम नाम से दीपकों को सजाया और भक्तो को वितरित किए।
कार्यक्रम में राहुल जी धुरिया, मधु जैन, रोहिताश कांटिया, अजय कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!