Bikaner Live

अयोध्या धाम श्री राम मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर रानीसर बास में भव्य सुंदर काण्ड पाठ व यज्ञ का हुआ आयोजन,

समाज सेवी बंधु दिलीप मोदी और मनोज मोदी ने दी आहूतिया

बीकानेर। सोमवार को अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में बीकानेर शहर के रानीसर बास स्थित मौहल्लेवासियों के द्वारा सुंदर काण्ड पाठ व यज्ञ कार्यक्रम का दोपहरी में आयोजन किया गया। इस अवसर बीकानेर के समाजसेवी बंधु दिलीप मोदी, मनोज मोदी ने कार्यक्रम आयोजक के बुलावे पर शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर स्थानीय भाजपा पार्षद अनूप गहलोत, कार्यक्रम आयोजक कार्यकर्ता किशन तंवर, प्रशांत शर्मा, महादेव कच्छावा,पानमल देवड़ा, अभिषेक पारीक,रवि गहलोत, सुरेश तंवर,मानसी तंवर, राजकुमार गहलोत, गणेश सुथार, मोनिका,भरत देवड़ा,मंजू देवड़ा ने पाठ व यज्ञ कार्यक्रम में सहयोग कर सफल बनाया।

स्परिवार द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जस्सूसर गेट के बाहर विश्वकर्मा गेट के पास स्थित श्री राम मन्दिर से 21 जनवरी को सायं 5 बजे शोभायात्रा का शुभारम्भ बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास भगवा झण्डा दिखाकर करेंगे। यह शोभायात्रा राम मन्दिर से सीताराम गेट, जस्सूसर गेट, रामा भवन, बी.के.स्कूल, गोपीनाथ भवन, जनेश्वर भवन, पुष्करणा स्कूल, रघुनाथसर कुआं, एम.एम.स्कूल, नत्थूसर गेट, गोकुल सर्किल से होते हुए पुन: राम मन्दिर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण 10 फुट के हनुमान जी की झांकी व अन्य विभिन्न झांकियां होंगी। 22 जनवरी को दोपहर 12:15 बजे महाआरती व प्रसादी का आयोजन होगा। सायं 4 बजे सुन्दरकाण्ड, हनुमान चालीसा, दीपोत्सव एवं आतिशबाजी का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!