Bikaner Live

*श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन*

*आचार्य महानंद पर्यावरण विकास समिति*

श्रीरामसर मार्ग स्थित आचार्य महानंद मंदिर परिसर में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ आतिशबाजी कर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनाई गई।

*सुंदरकांड पाठ*
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के निवास स्थान के आगे सामूहिक सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण और भव्य आतिशबाजी कर रामलला स्थापना की शुभकामनाएं दी गई।

*दीप मालिका*
वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा भाजपा जूनागढ़ मंडल के सहयोग से सूरसागर झील में 11000 दीप प्रज्वलन के साथ भव्य और शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर राम मंदिर स्थापना की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान, संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, विधायक सिद्धि कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, पूर्व जिला मंत्री मनीष आचार्य, रामकुमार व्यास, भारती अरोड़ा, शंकरलाल मेहरा, मोहित राजपुरोहित, विजय सिंह पड़िहार, चेतन पंवार, अर्जुन पंवार, युवराज व्यास, विष्णु खत्री इत्यादि उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!