Bikaner Live

दिव्यांग बच्चों ने लिया नई प्रेरणा और आत्मनिर्भरता का संकल्प

बीकानेर, 23 जनवरी। दिव्यांग सेवा संस्थान के बच्चों ने सोमवार को जवाहर विद्यापीठ भीनासर में साधु मार्गी संघ के गौतम मुनि आदि ठाणा के सानिध्य में नई प्रेरणा और आत्मनिर्भरता व कभी भी हिम्मत नहीं हारने का संकल्प लिया।
गौतम मुनि ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कंचन छल्लाणी ने भी बच्चों को नवकार महामंत्र सिखाया और जय जिनेंद्र बोलने की सलाह दी । एस.एम.एस. दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू जैन ने भी बच्चों को जैन धर्म की महत्वपूर्ण बातें सिखाईं। साधु मार्गी संघ के वरिष्ठ श्रावक कमल सेठिया, नवरत्न डागा, मगनमल, गौतम और कंचन छल्लाणी ने दिव्यांग बच्चों का सत्कार किया। बच्चों ने भगवान पार्श्वनाथ मंदिर और सुमति नाथ मंदिर में दर्शन किए ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!