Bikaner Live

भाड़ाशाह जैन मंदिर में भक्ति संगीत के साथ स्नात्र पूजा

बीकानेर, 22 जनवरी। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं की ओर से सोमवार को भांडाशाह जैन मंदिर में अयोध्या में श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा व जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान सुमति नाथ के अयोध्या में चार कल्याणक के कारण सोमवार को सुबह स्नात्र पूजा की गई।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि भाडाशाह जैन मंदिर के मूलनायक भगवान सुमति नाथ सहित सभी 24 तीर्थंकरों का ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा, पवन खजांची व ज्ञानजी सेठिया के नेतृत्व में भक्तिगीतों के स्नात्र पूजा व शांति कलश पूजा, चैत्यवंदन किया।
उन्होंने बताया कि अयोध्या सनातन के साथ जैन धर्मावलम्बियों का कल्याण तीर्थ है। अयोध्या में प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव के तीन, अजितनाथजी, सुमति नाथजी, अनंत नाथजी, धर्मनाथजी के चार यानि चव्यन, जन्म दीक्षा व केवल्य ज्ञान कल्याणक हुए है। इसके अलावा 15 वें तीर्थंकर धर्मनाथजी कर जन्म स्थान भी अयोध्या जिले में है। अयोध्या तीर्थंकरों की जन्मभूमि व 23 कल्याणक तीर्थ है। भांडाशाह जैन मंदिर में रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है। स्नात्र पूजा में शामिल होने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों का वरिष्ठ श्रावक भीखमचंद नाहटा परिवार, हनुमानदास, लीलम सिपानी परिवार, निर्मल-मोहित धारीवाल परिवार, मेहरचंद, राजेन्द्र व पवन खजांची परिवार की ओर से प्रभावना से अभिनंदन किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!