Bikaner Live

हरियाणा में स्टेज पर दम तोड़ने वाले का संस्कार:हनुमान बन श्रीराम बने कलाकार के चरणों में दम तोड़ा; लोग एक्टिंग समझ तालियां बजाते रहे….

भिवानी हरियाणा के भिवानी में 25 साल से रामलीला में हनुमान का रोल निभा रहे हरीश मेहता का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार में भिवानी से भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ और शहर के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
हरीश मेहता ने श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को रामलीला मंचन के दौरान हनुमान का रोल निभाते हुए ही श्रीराम के चरणों में दम तोड़ दिया था।

एक्टिंग समझ तालियां बजाते रहे लोग

हरीश जवाहर चौक पर चल रहे कार्यक्रम में मंच पर एक्टिंग करते हुए श्रीराम बने बच्चे के पैरों में गिर गए। सबने इसे एक्टिंग समझा और तालियां बजाते रहे। जब पैरों में गिरे हनुमान बने कलाकार नहीं हटे तो राम बने बच्चे ने उन्हें सीधा किया। मगर, जब कुछ देर तक उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों ने उनकी नब्ज चेक की। उनकी नब्ज नहीं चल रही थी। तब सबको पता चला कि शायद उन्हें कोई अटैक आया है। वह तुरंत उन्हें डॉक्टरों के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिजली विभाग में जेई से रिटायर

हरीश मेहता बिजली विभाग से जेई के पद से रिटायर थे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि वह मंचन के दौरान श्रीराम के चरणों में झुके लेकिन खड़े नहीं हो पाए। जब उन्हें हरीश के बेसुध होने का पता चला तो वे उन्हें भिवानी के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!