
भामाशाह श्री प्रकाश चंद सामसुखा,श्री सुमति लाल बांठिया ,श्री रामचन्द्र गहलोत एवं श्री इन्द्र चंद कोचर , श्रीमती पुष्पा खत्री के आतिथ्य एवं
श्री गौरी शंकर गहलोत,श्री गणेश मल गहलोत , श्री भंवर नाथ एवं सुश्री खुशी भांभू के सानिध्य में किया गया।

समारोह में भामाशाहों व अतिथियों का अभिनन्दन शाला एवं SDMC परिवार द्वारा किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बच्चों एवं स्टेट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर छात्र संदीप भार्गव और NMMS छात्रवृत्ति हेतु चयनित होने पर छात्र महेंद्र सींवर को
पुरस्कृत किया गया
इसके अलावा विद्यालय के दो शिक्षकों श्री गोपीराम भांभू व श्री राजीव नाथ को उनकी सेवाओं के लिए
जवाहर रत्न व सहा प्रशासनिक अधिकारी श्री मनीष कुमार कुम्हार को उत्कृष्ट कार्मिक सम्मान से अलंकृत किया गया।

शाला परिवार द्वारा प्रधानाचार्य श्री मनोज चुग का भी सम्मान किया गया।
बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिस पर श्री प्रकाश जी सामसुखा ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों के लिए नकद पुरस्कार और हमेशा की तरह गणतंत्र दिवस पर बच्चों को प्रसाद वितरण के लिए राशि प्रदान की। सुमति लाल जी बांठिया ने भी बच्चों को नकद पुरस्कार प्रदान किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर अपनी और से भी नकद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की।
अंत में उप प्रधानाचार्य श्री भरताराम सिद्धू ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया
और शानदार कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षकों, कार्मिकों, बच्चों सहित पूरी
टीम -जवाहर स्कूल की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।
मंच संचालन श्रीमती सुमित्रा गोयल, श्रीमती मोनिका शर्मा, श्रीमती मंजू पालीवाल व श्री राजेन्द्र कुमार पुरोहित द्वारा किया गया।












