Bikaner Live

सड़क सुरक्षा विषय पोस्टर प्रतियोगिता आयोजि सड़क सुरक्षा माह जन-जागरूकता अभियान…

सड़क सुरक्षा विषय पोस्टर प्रतियोगिता

सड़क सुरक्षा माह जन-जागरूकता अभियान के लिए आज पोस्टर प्रतियोगिता श्री नेहरू शारदा विद्या पीठ विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता प्रणाम सोनी एवं भूरमल सोनी के सहयोग से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कालेज के चित्रकला विषय की छात्र छात्राओं तथा अन्य कलाकारों ने सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर बनाए। जिसमें प्रथम कमल किशोर जोशी प्रथम,राम भादाणी द्वितीय, सुरभि बिस्सा तृतीय स्थान सांत्वना पुलकित हर्ष, भारती बिस्सा, मनीषा नायक रहे। यातायात निरीक्षक कुलदीप चारण ने यातायात माह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी के जीवन की रक्षा के लिए है न कोई औपचारिकता अतः सभी को मिलकर यातायात नियमों की पालना करना हमारा कर्तव्य है। युवा स्पीड और नशे से परहेज़ रखें वाहन चलाते यातायात संकेतों का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने सड़क पर लापरवाही से प्रति वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से मौतों एवं घायलों के बारे में जानकारी दी।
कालेज के लेक्चरर डा.गौरीशंकर प्रजापत, चित्रकला विभागाध्यक्ष राजकुमार पुरोहित ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर्स की सराहना एवं सहयोग किया।
करीब तीस छात्र छात्राओं ने यातायात सम्बंधित पोस्टर्स में सड़क सुरक्षा को लेकर अपने भाव व्यक्त किये। कालेज स्टाफ ने भी सहयोग किया।

सभी भागीदारों को अल्पाहार एवं ड्राइंग सीट यातायात पुलिस उपलब्ध कराई गई।
ए एस आई शिव गोरक्ष ने भी उपस्थित जनों को यातायात सम्बंधित जानकारियां दी। राजेन्द्र रतनू, कानाराम, मगनलाल यातायात पुलिस ने सहयोग किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!