Bikaner Live

विकसित भारत संकल्प यात्रा

*18 लाख लोगों ने निभाई शिविरों में भागीदारी*
*14 लाख लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच*
*जिला कलेक्टर ने नाइयों की बस्ती में किया शिविर का अवलोकन*
बीकानेर, 25 जनवरी।जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को नाइयों की बस्ती में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के तहत हुए पंजीयन की जानकारी ली।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने उपस्थित लाभार्थियों से भी संवाद किया और उन्हें पात्रता अनुसार अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में पात्रता रखने वाले आमजन को इन योजनाओं से जोड़ा जाने के लिए प्रशासन द्वारा शिविर से पूर्व सर्वे तथा फॉलो अप शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। उपस्थित आमजन को विकसित भारत संकल्प में सहयोग देने की शपथ दिलाई।

*विभिन्न शिविरों में 18 लाख लोगों ने निभाई भागीदारी*
केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा में 366 ग्राम पंचायतों में शिविरों के आयोजन कर 18 लाख 32 हजार लोगों ने भागीदारी निभाई। इन शिविरों में 14 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। शिविरों के दौरान 16 लाख लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई गई।
सीईओ जिला परिषद सोहनलाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्‍य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया गया हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, आमजन को अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। जानकारी के अभाव में एवं जागरूकता की कमी से या अन्य कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना सरकार अपना दायित्व समझती है, इसलिए गांव-गांव तक प्रचार प्रसार कर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्रों का पंजीयन किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!