Bikaner Live

विद्यालय में वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

खारड़ा – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारड़ा में वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई उसके बाद स्वागत गीत, संगीत, योग, व्यायाम और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य ओमप्रकाश सारस्वत ने की
उन्होंने बताया राज सरकार की ओर से दिशा निर्देशों के तहत विद्यालय में वार्षिक उत्सव एक समारोह के तहत मनाया गया ।
सारस्वत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी भामाशाह के सहयोग द्वारा विद्यालय के विकास की प्राथमिक है
इस कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान वह भामाशाह सम्मान समारोह रखा गया
सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शरूआत की. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया. छात्र-छात्रा ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन लुभाया. कई छात्र – छात्राओं ने ड्रामा, नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया. पर्यावरण, पेड़ की अंधाधुंध कटाई से हानि, देशभक्तों की वीरता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश संगीत और नाटक के माध्यम से छात्र – छात्राओं, छोटे छोटे बच्चों ने दिया.
मुख्य अतिथि सेवनिवर्त प्राचार्य असलम बेग ने कहा बच्चो से लगन के साथ पढ़ाई वह खेलकूद में विशेष ध्यान देने को कहा
मुख्य अतिथि असलम बेग ने विद्यालय में इंवर्टर भेंट किया
असलम बेग को ग्रामीणों और विद्यालय परिवार की ओर से मेनेंटो देकर सम्मानित किया गया
भामाशाह के रूप में सत्यनारायण सारस्वत, छोटूराम नाई, दामोदर गोदारा , जगनाथ राम सारस्वत,डायरेक्टर रवि सारस्वत , श्याम सुंदर सारस्वत ,पूनमचंद गोदारा, हरचंद गोदारा, जगदीश गोदारा ,तोलाराम नायक , मान दास स्वामी उपस्थित थे उनका विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बालकों को लगन के साथ पढ़ाई कर उज्जवल भविष्य बना अपना तथा अपने पिता का नाम रोशन करने की बात कही। इस मौके पर अतिथियों द्वारा अध्यापकों का भी सम्मान किया गया
आध्यापको में लक्ष्मण सारस्वत ,रामदयाल शर्मा ,अरविंद स्वामी , श्री मति नितिशा चौधरी ,दीपक कुमार उपस्थित रहे मंच संचालन कृष्ण कुमार शर्मा ने किया

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!