
बीकानेर। गणतंत्र दिवस राजकीय समारोह बीकानेर में ‘शहर परकोटा व पुष्करणा सावा’ सस्कृति को विश्व पटल पर लाने के अथक प्रयास करने के लिये रमक झमक अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ का करणी सिंह स्टेडियम में मंत्रीजी,संभागीय आयुक्त,जिला कलक्टर, एस पी ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रमक झमक के प्रेम रतन छंगाणी ने कहा कि यह पूरे परकोटा व संस्कृति प्रेमियों का सम्मान है। वहीं प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने कहा है कि परकोटा सस्कृति बीकानेर की पौराणिक व मौलिक सस्कृति है इसे संजोए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार पुष्करणा सावा 18 फरवरी को होने जा रहा है और देश विदेश को इस सस्कृति से रूबरू करवाने के साथ इसका वर्तमान में क्या महत्व है,इसके लिये रमक झमक पूरे देश को एक साथ रमक झमक के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करेगा।













