Bikaner Live

गौशाला में हुआ ध्वजारोहण युवा संत छैल बिहारी के सानिध्य में, सैकड़ों स्कूली बच्चों एवं गोभक्तो की रही मौजूदगी

बीकानेर। शुक्रवार को 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री गंगा जुबली पिंजराप्रोल गौशाला स्थित गौभक्तों द्वारा गौशाला के प्रांगण ध्वजारोहण किया गया।
गौ सेवक देवकिशन चांडक देवश्री ने बताया कि पूगल रोड़ स्थित श्री गंगा जुबली पिंजराप्रोल गौशाला में आज 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहले गौशाला के प्रांगण में युवा संत छैल बिहारी जी के सानिध्य में गौभक्तों के द्वारा राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया, इस अवसर भजन गायिका प्रेमलता पणिया, भजन गायक नारायण बिहाणी, देवकिशन चांडक ‘देवश्री’, संदीप जोशी,भत्तु पेडीवाल, पृथ्वी पाल पंवार द्वारा देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ अभिभावक व अध्यापकों ने भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक, समाजसेवी अल्का विश्नोई,पुष्पा सेवदा, प्रेमलता चांडक, उर्मूल डेयरी सेवानिवृत्त अधिकारी के.के. सोनी,
धनजी बिहाणी, नंदकिशोर चांडक, ममता राठी, माया चांडक, संतोष विश्नोई, उर्मिला बजाज, बालिका मुन्नी भाम्भू, ऐडवोकेट सोमदत्त पुरोहित,बाबु लाल व्यास, लूणाराम प्रजापत, मोतीराम प्रजापत , शिवलाल जोशी, राजकुमार मोदी, दीपक मोदी, रामलाल सहित आदि सैकड़ों गोभक्त मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!