Bikaner Live

बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा– विजय आचार्य



बीकानेर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने आज वित मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है मोदी सरकार का दृष्टिकोण सबका साथ, सबका वश्विास है और इसके अनुरूप सरकार काम कर रही है आचार्य ने कहा कि हमारे युवा देश में उच्च आकांक्षाएं हैं कोरोना के बाद इकोनॉमी तेजी से बढ़ी है युवाओं को रोजगार के नए मौके मिले और मोदी सरकार ने युवा देश की आकांक्षा को पूरा किया इसके साथ ही गांव में लोगों के विकास पर सरकार का जोर है आचार्य ने कहा अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है जो ऐतिहासिक है बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है जिससे देश में स्टार्टअप को गति मिलेगी अपनी दूरगामी सोच से ये बजट केंद्रीय बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। बजट भाषण भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की मोदी सरकार की यात्रा में पिछले 10 वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है। आज के इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी ने सराहना करते हुए कहा हर वर्ग का ध्यान रखते हुए यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।



बजट में राम राज्य की झलक- डॉ. सिद्धार्थ असवाल


मनोचिकित्सक एवं लोकसभा क्षेत्र बीकानेर भाजपा से  डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया की आज भारत सरकार द्वारा पेश किया गया  अंतरिम  बजट नए भारत के गरीब, किसान, युवा, महिला सभी की  मूलभूत प्राथमिक आवश्यकता  को शानदार तरीके से पूरा करने वाला एवं राम राज्य स्थापित करने वाला है है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के उच्च आयाम स्थापित करने एवं विकास हेतु  इंफ्रास्ट्रक्चर, युवा शक्ति, आर्थिक विकास, हरित क्रांति, एवं सोलर क्रांति के साथ  टैक्स स्लैब में बदलाव न  कर आम जनता को शकुन प्रदान किया है ।

देश के इतिहास में पहली बार  11 लाख 11 हजार करोड़ रुपये विकास हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एलोकेशन किया गया है जिससे देश का स्वर्णिम विकास होगा। तथा जीडीपी में बढ़ोतरी होगी।

रेलवे के 40000 कोचों को वंदे भारत की तरह डिजाइन कर देश को उच्च विकसित देशों के तर्ज पर स्वर्णिम गतिमान किया जाएगा।
किसान के लिए यूरिया उपलब्धता महिलाओं में 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए इंजेक्शन, महिला आंगनवाड़ी आशा सहयोगिनियों के लिए अत्यंत सुंदर कार्य किया है

मोदी सरकार गरीबों के लिए अत्यंत संवेदनशील है गरीबों के लिए 5 करोड़ आवास योजना का लक्ष्य  रखा है जिसमें 3 करोड़ मकान बनाकर तैयार हो गए हैं और आगामी वर्षों में दो करोड़ मकान तैयार कर, हर गरीब को घर देकर अपनी गारंटी की भी गारंटी के साथ पूरा कर रही है। बड़े हर्ष की बात यह है कि इसमें से 70% मकान महिलाओं को दिए जाएंगे।

उड़ान में 157 नए एयरपोर्ट को खोलने की घोषणा अपने आप में एक अत्यंत हर्ष का विषय है इस देश के विकास को चार चांद लग जाएंगे।
सरकार ने एक करोड़ रूफ सोलर टॉप का लक्ष्य और रूफटॉप सोलर लगाने वालों को 300 यूनिट बिजली प्रोवाइड करवाना भी एक बहुत बड़ा कदम है

  कुल मिलाकर सरकार ने यह बजट विकसित भारत के लिए विकास के लिए युवा शक्ति के लिए देश के स्वर्णिम काल  के लिए और आने वाले भविष्य के लिए शानदार बजट पेश किया है सरकार ने महिला युवा किसान गरीब एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का भी ध्यान रखा है अर्थात मनोचिकित्सकिय  रूप से भारत के प्रत्येक व्यक्ति के मन में हर्षोल्लास और सुकून देने वाला विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला नए भारत का बजट राम राज्य स्थापित करने वाला  है ।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बजट पर दी प्रतिक्रिया।

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
सामाजिक कार्यकर्ता रजनी कान्त सारस्वत ने बताया कि
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा की यह बजट किसान, युवा, जरूरतमंद एवं महिलाओं को केंद्रबिंदु मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत अंतरिम बजट समावेशी एवं सर्वस्पर्शी है, यह बजट अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने व अर्थव्यवस्था की दृष्टि से सक्षम व सशक्त भारत को और समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

बजट के प्रमुख बिंदु-
मोदी सरकार में 1 करोड़ महिलाएं लखपति बनीं है। वहीं अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
????सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन,
????मातृ और शिशु देखरेख के लिए योजनाओं का बढ़ावा,
????9-14 साल की लड़कियों का टीकाकरण,
????इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा,
????50 साल के लिए 1 लाख करोड़ के ब्याज मुक्त ऋण,
????लक्षद्वीप के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा,
????40 हजार सामान्य रेल कोच का वंदे भारत जैसे कोच में बदलाव,
????रूफटॉप सोलराइजेशन से एक करोड़ परिवारों को प्रत्येक महीने 300 यूनिट निःशुल्क बिजली,
????1000 से ज्‍यादा नए एयरक्राफ्ट के ऑर्डर जैसे निर्णयों से देश में सुखद बदलाव आएंगे, ऐसा हमें विश्वास है।
????देश के हर गरीब को पक्का मकान मिले, इस उद्देश्य से मोदी सरकार 3 करोड़ मकानों के लक्ष्य के करीब है और अगले 5 सालों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू करने का प्रण कमजोर वर्गों के उत्थान व कल्याण को समर्पित है।
????केन्द्र सरकार का फोकस सिर्फ चार जातियों पर हैं। ये चार जातियां हैं – महिला, गरीब, युवा और किसान।
सभी वर्गों की उन्नति, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को समर्पित बजट के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

*देश के प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किया गया अंतरिम बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है -सिद्धि कुमारी*



बजट में समाज के हर वर्ग को लेते हुए देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान रखते हुए  युवाओं को रोजगार देने , महिलाओं को समृद्ध करने, किसानों के विकास , पिछड़ों , व्यापारियों के हितों के लिए बहुत शानदार बजट पेश किया है।इस बजट में उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि बढ़ाई गई है, जिससे युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। तीन नए रेलवे इकोनॉमिक कॉरिडोर की शुरूआत होने से देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो सकेगा।
वहीं सरकार द्वारा मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लाने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। इसके तहत किराए के घरों एवं झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा।
साथ ही उद्योगों के विकास के लिए स्टार्ट अप के टैक्स स्लैब में 1 साल की छूट से औद्योगिक विकास के कार्यों को गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढेंगे। मनरेगा के बजट में वृद्धि से ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!