Bikaner Live

राजस्थान: सरकारी अधिकारी कर्मचारी इधर- उधर घूमते पाए गए तो खैर नहीं

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ करना होगा काम

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकारी विभागों में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ कर्मचारियों को भी चुस्त दुरुस्त रखने की कवायद भी कर रहे हैं। इसके चलते अब सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी को पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी कुर्सी को छोड़कर कही नहीं जाएगा। यदि ऐसा पाया गया तो उसे नोटिस दिया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक सुधार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।

अधिकारी कर्मचारी इधर उधर घूमते पाए गए तो खैर नहीं
अमूमन देखने में आता है कि विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर इधर-उधर चले जाते हैं। इस दौरान कई कर्मचारी तो उपस्थित लगाने के बाद ही वापस घर चले जाते हैं।ऐसे लापरवाह और आलसी कर्मचारियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग ने अब तैयारी कर ली है। यदि कोई अधिकारी और कर्मचारी ऐसा करता पाया गया तो, उसे गंभीरता से लिया जाएगा और उसे नोटिस भी थमाया जाएगा।

लंच के अलावा नहीं छोड़ सकेंगे ऑफिस
सरकारी कार्यालय के समय सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अपना ऑफिस छोड़कर नहीं जाएगा। केवल उसे दोपहर डेढ़ से 2 बजे तक होने वाले लंच के लिए ही जाने की छूट होगी।

ऑफिस से जाने का कारण करना होगा दर्ज
कोई अधिकारी और कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर नहीं जाएगा। लेकिन किसी कारणवश अगर उसको बाहर जाना है तो, उसका आवागमन पंजिका में कारण दर्ज करना होगा।

विभिन्न सरकारी कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है।
यदि किसी विभाग में बायोमेट्रिक मशीन नहीं पाई गई तो, उसके लिए संस्था प्रभारी अधिकारी जिम्मेदार होगा।.

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!