Bikaner Live

स्वस्थ तन-मन चिंतन के लिए संयम आवश्यकमुनि चैतन्य कुमार “अमन”

स्वस्थ तन-मन चिंतन के लिए संयम आवश्यक
मुनि चैतन्य कुमार “अमन”
गंगाशहर
03.02.2024
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का प्रकल्प कैंसर जागरूकता अभियान और कैम्प का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर और आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में आशीर्वाद भवन में हुआ। जिसमें आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर के डॉक्टर शंकर लाल जाखड़ एवं डॉक्टर पंकज टांटिया के द्वारा कैंसर के कारण और निवारण के बारे में विस्तार से बताया गया । जिज्ञासाओं का समाधान डॉक्टर्स द्वारा दिया गया। कैंसर संक्रमण से नहीं फैलता आदि महत्वपूर्ण जानकारियां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी गई।डॉ राजेश सिंवर आदि लगभग 10 डॉक्टर्स और जांच टेक्निशियन की उपस्थिति रही।


इस अवसर पर मुनिश्री चैतन्य कुमार “अमन” ने सम्बोधित करते हुए कहा- शारीरिक मानसिक बौद्धिक और आज भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपेक्षा है पर यह तब संभव होगा जब हमारा खान-पान शुद्ध होगा। आज जो कैंसर जैसी भंयकर बीमारियां हो रही है उसका कारण है- असंयम। खान-पान, रहन-सहन, अति भोगोपभोग साधनों का उपयोग। ऐसी स्थितियों में अगर संयम नहीं होगा तो फिर रोगों का आक्रमण होना सहज ही है।


मुनि अमन ने स्पष्ट रूप से कहा- जब व्यक्ति सात्विक आहार, विहार, आचार-विचार नहीं रखेगा तब तक व्यक्ति को इसी प्रकार बीमारियों के दंश झेलने पड़ेंगे। स्वस्थ तन-मन-चिंतन के लिए संयम परम आवश्यक है।
इस अवसर पर मुनि श्रेयांस कुमार जी ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया।


आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री हंसराज डागा ने कार्यक्रम में सबका स्वागत किया। कार्यक्रम सह संयोजिका सुमित्रा बोथरा ने बताया कि तेरापंथ महिला मण्डल, गंगाशहर की अध्यक्ष संजु लालाणी, मंत्री मीनाक्षी आंचलिया, संरक्षिका शारदा डागा , श्रीमती संतोष बोथरा , श्री मती अनूपम सेठिया, श्रीमती मंजू आंचलिया , श्रीमती कविता चोपड़ा,आदि बहनें , शांति प्रतिष्ठान से मंत्री श्री दीपक आंचलिया, उपाध्यक्ष श्री किशन बैद,सहमंत्री श्री राजेन्द्र पारख,कार्यकारिणी सदस्य श्री धर्मेन्द्र डाकलिया, श्री मनीष बाफना, श्री भंवर लाल सेठिया,श्री राजेन्द्र बोथरा एवं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर के अध्यक्ष श्री अमर चन्द्र सोनी, जैन महासभा, बीकानेर के मंत्री श्री मेघराज बोथरा तथा अणुव्रत समिति-गंगाशहर, तेरापंथ महिला मण्डल-बीकानेर, तेरापंथ महिला मण्डल-भीनासर, साधुमार्गी महिला मण्डल-भीनासर ,वीरा केंद्र गंगाशहर की सादर उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन मंडल अध्यक्ष संजू लालाणी द्वारा किया गया। सभी चिकित्सकों का पताका और साहित्य से सम्मान किया गया।कन्या मंडल का व्यवस्था में सहयोग रहा।कुशल संचालन सहमंत्री बिंदु छाजेड़ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी रजिस्टर्ड व्यक्तियों की कैंसर संबंधित जांच-मेमोग्राफी,एक्स रे ,गले की जांच आदि की गई।

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!