Bikaner Live

भगवान अजितनाथ जी के मंदिर में स्नात्र पूजा

भगवान अजितनाथ जी के मंदिर में स्नात्र पूजा
बीकानेर, 4 फरवरी। कोचरों के चौक में पंच मंदिर के परिसर के भगवान अजितनाथ जी के मंदिर में रविवार को सुबह आठ बजे श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बच्चों व उनके अभिभावकों की ओर से भक्ति भाव से स्नात्र पूजा की गई।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा, पवनजी खजांची व ज्ञानजी सेठिया के नेतृत्व में समोशरण के सिंहासन पर भगवान शांति नाथ की प्रतिमा को स्थापित कर 24 तीर्थंकरों का जन्म कल्याणक भक्ति गीतों व आगम के मंत्रों के साथ मनाया गया। नवंकार महामंत्र का जाप करते सुश्री बस्कर कोचर, जिनिशा नाहटा व छवि बोथरा ने स्वास्तिक व विभिन्न जैन मांगलिक चिन्हों की गंवली सजाई। तनिषा सेठिया ने बड़ी शांति पूजा करवाई तथा हर्षित सेठिया ने चैत्यवंदन करवाया । पूजा के दौरान ’’पावन बन जाते है हम तेरा दर्शन करने से’’ आदि भक्ति गीत गाए गए।
पूजा में शामिल बाल श्रावक-श्राविकाओं का वरिष्ठ श्रावक चांदमल कोचर, जैन मंत्रास परिवार, केसरी चंद निकुंज बोथरा, सुन्दरलाल तिलोक कोचर, लालचंद पुष्पा देवी बोथरा, चन्द्रजी, अंशुल व भरत बैद तथा बंशीलाल प्रमोद कुमार गुलगुलिया परिवार की ओर से प्रभावना से अभिनंदन किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!