बीकानेर 06.02.2024। आज विधायक पश्चिम जेठानन्द व्यास के द्वारा जिला प्रशासन को सामुहिक सावे को देखते हुए बीकानेर शहर का आकस्मिक दौरा किया इस दौरान शहर की गली गली और प्रमुख नागरीकों से सुप्रसिद्ध सामुहिक पुष्करणा सावे को देखते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी ली। आमजन के द्वारा श्री जेठानन्द व्यास को निम्न समस्याओं अवगत करवाया गया:-
1. सडकें नाली, टैप्पर, खड्डे दुरूरत करने की आवश्यकता है।
2. सफाई व्यवस्था करवानी आवश्यक है।
3. रोड लाईट ठीक करवानी आवश्यक है।
4. सडकों पर सफेद चुना लाईन करवाना आवश्यक है।
5. प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्थायी स्वास्थ्य केन्द्र मय डिस्पेन्सरी टीम सहित व्यवस्था की जाये।
6. पानी के लिए आमजन के जरूरत के अनुसार निशुल्क पानी के टैंकर की व्यवस्था जलदाय विभाग द्वारा हो और अतिरिक्त पानी सप्लाई हेतु दिनांक 17-18 फरवरी के लिए पाबन्द करें।
7. विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लोड को नियन्त्रित करने के लिए पांच बडे साईज के जेनरेटर की व्यवस्था हेतु बीकेसीएल कम्पनी से व्यवस्था करवाई जाये।
8. सामुहिक पुष्करणा सावे के दौरान दिनांक 17-18 फरवरी 2024 को अतिरिक्त पानी सप्लाई हेतु सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देश दिये जाये।
9. मोहता चैक से नत्थूसर गेट एंव जस्सूसर गेट से अन्दर की तरफ आने वाले रास्ते में ट्रैफिक सिस्टम को वन – वे करके बडे वाहनों का प्रवेश रोकने एंव यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस को निर्देशित किया जाये।
10. नगर निगम एंव नगर विकास न्यास की ओर से 10-10 ई रिक्शा एंव ई लोडर की निशुल्क व्यवस्था करवाई जाये।
आमजन की उपरोक्त समस्याओं को सुन कर विधायक जेठानन्द व्यास द्वारा तुरन्त समस्याओं पर संज्ञान लिया गया और जिला कलेक्टर, बीकानेर को तुरन्त एक पत्र लिख कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश देने एंव उपरेाक्त व्यवस्थाओं को करने के निर्देश दिये गये। श्री जेठानन्द व्यास द्वारा कहा गया कि वर्तमान युग में सामुहिक पुष्करणा सावा फिजुलखर्ची को रोकने के लिए मील का पत्थर है। इस अवसर पर हर गरीब अपनी बेटी को कम खर्च पर उसका विवाह कर सकता है और साथ ही जिस परिवार द्वारा इस अवसर पर विवाह का आयोजन किया जाता है उनको प्रोत्साहन राशि अथवा सहयोग राशि दी जाती है। सामुहिक पुष्करणा सावा समस्त विश्व के लिए एक मिसाल है। जिसमें बीकानेर के हर नागरीक से सहयोग मिलता है। प्रशासन भी इसमें विशेष सहयोग करेगा।














