Bikaner Live

*डॉ मेघना शर्मा का राजस्थानी मोट्यार परिसद ने किया सम्मान*

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में सेंटर्स एवं सेल के पुनर्गठन के तहत इतिहास विभाग की डॉ मेघना शर्मा को अधिष्ठाता,छात्र कल्याण की जिम्मेदारी मिलने पर राजस्थानी मोट्यार परिसद बीकानेर द्वारा आज अभिनंदन किया गया।
परिसद के डॉ नमामि शंकर आचार्य ने डॉ शर्मा को शॉल ओढ़ाकर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग को स्थायी करने हेतु मांग की गई ताकि छात्र राजस्थानी भाषा की पढ़ाई कर सके।

परिसद के ही रामावतार उपाध्याय ने कहा कि डॉ शर्मा का सहयोग विद्यार्थियों को हर वक्त मिलता रहता हैं।
राजेश चौधरी ने कहा कि मेघना मेडम हर वक्त विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जानकारी साझा करवाते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु प्रयासरत रहती हैं
सम्मान करने वाले मोट्यार परिसद के ही अभी पिछले दिनों नंगे पांव यात्रा निकालने वाले राजुनाथ, शुभकरण,सुधा सारस्वत ,पूजा,आदि उपस्थित थे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!