Bikaner Live

*16 वां संभाग स्तरीय गौशाला अभिनंदन सम्मान समारोह*

बीकानेर गौशाला संघ बीकानेर, गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान व मां भारती सेवा प्रन्यास के संयुक्त तत्वाधान में 16वां संभाग स्तरीय गौशाला संचालक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 12 फरवरी 2024 को दोपहर 3:00 बजे स्थानीय रविंद्र रंगमंच म्यूजियम के पास आयोजित किया जाएगा।
गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के संयोजन में आयोजित महति आयोजन में बीकानेर संभाग के सहित नागौर जिले के गौशाला संचालक भाग लेंगे।
बीकानेर गौशाला संघ के महामंत्री निरंजन कुमार सोनी ने बताया कि इस आयोजन में गौशाला संचालकों को वर्तमान अनुदान, वर्तमान राज्य सरकार की योजनाएं, नंदी शाला, गौशाला व गौशाला प्रबंधन पर भी राज्य सरकार व गोपालन विभाग के अधिकारी व विषय विशेषज्ञ जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर गौशाला संचालकों का गो भक्तों का सम्मान व अभिनंदन भी किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!