Bikaner Live

बीकानेर से दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों के साथ मंजू गुलगुलिया ट्रेन से ग्वालियर के लिए हुई रवाना
बीकानेर से दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों के साथ मंजू गुलगुलिया ट्रेन से ग्वालियर के लिए हुई रवाना

बीकानेर। बीकानेर से दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों के साथ मंजू गुलगुलिया ट्रेन से ग्वालियर के लिए हुई रवाना। हम आपको बता दें बीकानेर स्थित दिव्यांग स्कूल (एस.एम.एस. दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर ) का संचालन करने वाली मंजू जी गुलगुलिया दिव्यांग बच्चों को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हुई।

इस दौरान चूरू रेलवे स्टेशन पर बच्चों एवं उनके अभिभावकजन का श्री ओसवाल,  श्री संघ पंचायत चूरू की ओर से अभिनंदन कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की । 

इस अवसर पर ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष श्रवण कोठारी, प्रकाश कोठारी, ताराचंद जी बाॅंठिया, शांतिलाल जी कोठारी एवं राजेश बाॅंठिया  उपस्थित रहे । दिव्यांग बच्चों की सेवा करने वाली मंजू  गुलगुलिया को बहुत-बहुत साधुवाद दिया। जो इन बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए प्रयत्न कर रही है ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!