Bikaner Live

*एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन गुरुवार को*

*दिनांक 7 फरवरी, बीकानेर.* भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा
केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रामदास अठावले, ए नारायणस्वामी ओर प्रतिमा भौमिक की गरिमामय उपस्थिति मे गुरुवार सुबह 11 बजे पीबीएम अस्पताल स्थित शिव किशन मीण्डाराम दम्मानी मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति संस्थान मे (नशा मुक्ति उपचार केंद्र) एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया जायेगा. इसका संचालन भारत सरकार द्वारा किया जायेगा.
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने बताया की इस केंद्र मे जरुरतमंद लोगो के लिए नि:शुल्क परामर्श, उपचार एवं नशा मुक्ति सेवाएं प्रदान की जाएगी.

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!