Bikaner Live

*बजट प्रतिक्रिया @नारी शक्ति को मजबूत करने महिलाओं के लिए एक अच्छा कदम बजट – उषा गुप्ता*

बीकानेर नई भाजपा सरकार के गठन के बाद अंतरिम बजट में राजस्थान सरकार द्वारा विकास लिए सबका ध्यान रखते हुए एक अच्छी शुरुआत की है श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति बीकानेर इकाई की उषा गुप्ता ने बजट को महिलाओं को और अधिक मजबूत करने वाला बजट बताया उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में राजस्थान का अंतरिम बजट पेश करते हुए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा का लेकर बड़ा ऐलान किया बजट भाषण में वित्त मंत्री ने गर्भवती महिलाओं को दो किस्तों में 6500 रुपए देने की घोषणा की पहले यह राशि ₹5000 थी जिसमें अब ₹1500 का बढ़ोतरी की गई है इससे इस फैसले से गर्भवती महिलाओं के प्रसव के बाद चार बच्चा दोनों के स्वास्थ्य सुधार होगा तथा मृत्यु दर में कमी अवश्य आएगी और नवजात बच्चे कुपोषण के शिकार होने से बचेंगे!
वित्त मंत्री ने अपने बजट में महिलाओं को मिलने वाली पेंशन ₹1000 से बढ़कर 1150 रुपए करने का ऐलान किया वहीं राजस्थान में बच्चियों के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार में बेटी के पैदा होने पर ₹100000 तक का सेविंग सर्टिफिकेट मिलेगा! रोडवेज परिवहन की बसों में बुजुर्ग महिलाओं को 50% तक किराया कम किया! आशा सहयोगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशाशाही का और पंचायती राज कर्मचारियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी की जाएगी लखपति दीदी योजना के तहत 5 लाख परिवारों की महिलाओं कि आय को 1 लाख से ज्यादा बढ़ाया जाएगा! नवी से 12वीं तक कि छात्रों को ₹1000 मिलेंगे! इससे 70 लाख बच्चों को फायदा मिलेगा!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post