Bikaner Live

*संभागीय आयुक्त ने राजस्थान हस्तशिल्प एवं उद्योग मेले का किया उद्घाटन*

*हस्तशिल्पियों के आर्थिक संबलन और उद्यमशीलता के विकास में सहायक होगा मेला-संभागीय आयुक्त*
बीकानेर, 8 फरवरी। राजस्थान हस्तशिल्प एवं उद्योग मेला जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में गुरुवार को प्रारम्भ हुआ। संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजौरिया ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्रीमती राजौरिया ने कहा कि मेले के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों के लघु उद्योगों एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट उत्पादों को विपणन के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म मिलेगा।इस तरह के मेलों से क्षेत्रीय हस्त शिल्पियों एवं बुनकरों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। क्षेत्रीय स्तर पर ऐसे आयोजन आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और उद्यमशीलता के विकास में सहायक है।
इस से पूर्व संभागीय आयुक्त ने मेले में स्टॉल्स के अवलोकन के दौरान हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि 14 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में संभाग के विभिन्न उद्योगों एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट उत्पादों जैसे कारपेट, कालीन, पायदान, हैंडीक्राफ्ट हैंडमेड ज्वैलरी, लेदर प्रोडक्ट्स, बेकरी उत्पाद, कशीदाकारी, नमकीन, वूलन उत्पाद, गारमेंटस इत्यादि की स्टाल्स का प्रदर्शन एवं विपणन किया जाएगा। यहां हस्तनिर्मित उत्पादों की 76 स्टॉल्स लगाई गई है। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर उद्योग विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, भुवन ढींगरा, प्रभात श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!