
बीकानेर। बीकानेर भारतीय जनता मजदूर संघ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान ने राजस्थान बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी द्वारा पेश बजट को आम आदमी का बजट बताया कहा इस बजट मे किसानों मध्यम वर्ग व युवाओं को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है “यह भजन लाल सरकार का पहला बजट है।”
जिलाध्यक्ष ने कहा की राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए बजट से राजस्थान के हर वर्ग के लोगों को बहुत बड़ी राहत का बजट है जिसमें युवाओं, किसानों, होमागार्डो, हॉस्पिटल से संबंधित कई जनहित की घोषणाओं से आम जन में राहत है














