Bikaner Live

*गंगाशहर में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित*

बीकानेर, 8 फरवरी। गंगाशहर स्थित अरिहन्त भवन में गुरुवार को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया।लघु उद्योग भारती महिला इकाई,

बीकानेर एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम विश्वकर्मा योजना, डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रोत्साहन योजना आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई ।

पीएम विश्वकर्मा योजना के ऑनलाईन आवेदन के साथ आर्टीजन कार्ड हेतु‌‌ आवेदन पत्र प्राप्त किये। शिविर में करीब 100 महिला उद्यमियों व हस्तशिल्पि ने भाग लिया ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post