
बीकानेर, 8 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वोटर हेल्पलाइन एप पर घर बैठे ही मतदाता सूची में नाम जांच करने, नाम जुड़वाने, संशोधन करने के लिए आमजन को जागरूक किया जाएगा। आओ नाम देखें की थीम पर यह अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने यह जानकारी दी।
सीईओ जिला परिषद सोहनलाल ने बताया कि जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को सतत रूप रूप से संचालित किया जाएगा। नवाचार के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान में ट्रांसजेंडर, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं वोटिंग के लिए प्रेरित किया जाएगा।17 साल से अधिक उम्र के युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आगामी चुनाव के मद्देनजर डिजिटल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, वोटर अवेयरनेस प्लेटफार्म को एक्टिव करते हुए, बाजार व्यापार संगठन व स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वीप गतिविधियों के संबंध निर्देश दिए गए।














