Bikaner Live

*बीकानेर के खाजूवाला में भानीपुरा से रामसर छोटा तक 13 कि.मी. की सडक स्वीकृत*

*लगभग 5.20 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

*घोषणा के मात्र 25 दिन में जारी हुई प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति*

*भानीपुरा आगमन पर खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने मुख्यमंत्री से की थी इस सड़क निर्माण की माँग*

*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उसी वक्त मंच से ही की थी सड़क निर्माण की घोषणा*

*बीकानेर/जयपुर, 15 फरवरी।* बीकानेर के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में भानीपुरा से रामसर छोटा तक 13 कि.मी. की डामर सड़क की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। लगभग 5.20 करोड़ की लागत से भानीपुरा से रामसर छोटा तक 13 कि.मी. की सड़क बनाई जायेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा बीकानेर में खाजूवाला की ग्राम पंचायत भानीपुरा में 20 जनवरी को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल की माँग पर इस सड़क की घोषणा की थी। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी के निर्देशन में विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए मात्र 25 दिन में इस ग्रामीण सड़क की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!